Love Life 2022 : राशिनुसार जानें आने वाले साल पार्टनर के साथ रिश्ते में आएंगे कितने उतार-चढ़ाव

By: Ankur Wed, 29 Dec 2021 09:10:25

Love Life 2022 : राशिनुसार जानें आने वाले साल पार्टनर के साथ रिश्ते में आएंगे कितने उतार-चढ़ाव

किसी भी व्यक्ति के जीवन में उसका पार्टनर बहुत मायने रखता हैं और उनसे मधुर रिश्ता बनाने का संभव प्रयास करता हैं। जीवन को खुशहाल बनाने के लिए पार्टनर से प्यार का रिश्ता मजबूत होना जरूरी हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि आपकी राशियों का भी आपके रिश्तों पर असर पड़ता हैं। आने वाले साल 2022 में पार्टनर के साथ आपका रिश्ता कैसा रहेगा यह आपकी राशि पर भी निर्भर करता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि राशिनुसार आने वाले साल में पार्टनर के साथ आपके रिश्ते में कितने उतार-चढ़ाव आएंगे। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

astrology tips,astrology tips in hindi,love prediction 2022

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को इस साल प्रेम जीवन में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। प्रेम कारक बुध ग्रह के सूर्य और शनि के साथ युक्त होकर दशम भाव में विराजमान होने से आप अपने पार्टनर के साथ खूबसूरत पल बिता पाएंगे। आप दोनों को एक दूसरे से बहुत उम्मीदें हैं जिनके पूरा न होने से आप थोड़े खिन्न भी हो सकते हैं। आपको अपने प्रेमी से बहुत बड़ी चीजों की कामना नहीं करनी चाहिए। विवाहितों को अपने संगी की बातों को ध्यान से सुनना चाहिए और उनसे कोई भी बात छुपानी नहीं चाहिए। वहीं जो लोग अभी तक सिंगल हैं उन्हें भी इस साल अपना संगी मिल सकता है। इस साल आपको अपने लवमेट को गिफ्ट देने चाहिए, इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,love prediction 2022

वृषभ राशि

इस साल वृषभ राशि के जातकों को प्रेम के मार्ग पर संभल कर चलने की जरुरत है। इस साल अपने प्रेमी के साथ सामंजस्य बिठाएं और उनके अनुसार चलने की कोशिश करें। छोटी-छोटी बातों को लेकर इस साल आपको झगड़ना नहीं चाहिए इसकी वजह से आपको मानसिक परेशानी हो सकती है। यदि मई माह से लेकर सितंबर माह तक आप अपने अहम को दूर रखते हैं और छोटी-छोटी बातों पर नहीं उलझते हैं तो आपके प्रेम जीवन को इस साल ऊंचाईयां मिल सकती हैं। अप्रैल माह के मध्य के बाद राहु का गोचर होना वह मेष राशि में प्रवेश होने से आपके और आपके प्रेमी के बीच रिश्ता मज़बूत बनेगा। आप एक दूसरे के साथ समय बिताएंगे और रिश्ते में ईमानदार रहेंगे। आपको प्रेम में कुछ सीमाओं का ध्यान रखना होगा और अपने साथी के विश्वास को बनाए रखना होगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,love prediction 2022

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक साल 2022 के आरंभ में प्रेम संबंधी हर समस्या का समाधान निकाल पाएंगे। आप अपने लवमेट को आप अपनी बुद्धिमता से खुश कर सकते हैं और उनके मन में उत्पन्न होने वाले शक को भी दूर कर सकते हैं। इस साल प्यार के रंग फिजाओं में बिखरे रहेंगे और आप अपने संगी के साथ समय बिताने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे। स्थान परिवर्तन होने से काम में यदि आप ज्यादा व्यस्त रहे तो आपका प्रेमी आपसे नाराज हो सकता है। इसकी वजह से आप दोनों के बीच झगड़ा होने की भी आशंका है। आपको शांति से अपने प्रेमी को समझाने की जरुरत है। अगर आप अपने प्रेमी के साथ विवाह के बंधन में बंधना चाहते हैं तो अगस्त और दिसंबर के माह में यह शुभ काम कर सकते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,love prediction 2022

कर्क राशि

इस साल आप अपने अंदर बने हुए प्यार प्रेम के डर को दूर करके अपनी जिम्मेदारियों को पूरा कर सकते हैं और अपने कदम आगे बढ़ा सकते हैं। साल की शुरुआत में आपकी राशि में सूर्य बुध व शनि की पूर्ण दृष्टिपात होने से प्रेम में परेशानियां हो सकती है। 17 मई से लेकर नवंबर के अंतिम चरण तक बृहस्पति ग्रह का मीन राशि में विचरण करने से आप अपने प्रेम प्रेमिका के प्रति बहुत अच्छा रहेगा जिसके कारण आप उनके साथ अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे और आप दोनों के बीच प्यार और रोमांस की अधिकता रहेगी। नवविवाहितों को अपने जीवनसाथी में एक अच्छा दोस्त नजर आएगा, जिससे आपके रिश्ते में खूबसूरती आएगी। आप अपने जीवनसाथी पर विश्वास करते हैं तो उनसे अपनी निजी बातें शेयर करें और उनसे सलाह लें।

astrology tips,astrology tips in hindi,love prediction 2022

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह अच्छा साल रहने वाला है। इस साल आपको अपने प्रियजन को पर्याप्त समय देने की जरुरत है, आपको उन्हें समझने की कोशिश करनी चाहिए। आपके जीवन में लंबे समय से चल रहे प्यार में सुधार दिख सकता है। वहीं कुछ लोग नया रिश्ता बना सकते हैं। अगर आप किसी रिश्ते में हैं और इसे आगे बढ़ाना चाहते हैं तो आपको पुरानी गलतियों को दोहराने से बचना चाहिए। आप इस साल अपने प्रियजन से भावनात्मक रुप से जुड़ सकते हैं। इस साल के मध्य से लेकर अंत तक का समय उन जातकों के लिए सुखद रहेगा जो किसी रिश्ते में हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,love prediction 2022

कन्या राशि

साल की शुरुआत में आपका प्रेम जीवन के लिए कष्टकारी बन सकती है। परंतु आपका प्रेमी इस समय आपके समर्थन में खड़ा रहेगा और आपके हर फैसले को मानेगा। प्रियजन के साथ आपके अच्छे संबंधों के कारण आप उनके और करीब आ सकते हैं। देखा जाए तो यह साल प्रेम प्रेमिकाओं के जीवन के लिए अच्छा रहने वाला है परंतु साल के मध्य में थोड़ी बहुत मन मुटाव जैसी स्थितियां बन सकती है। विवाहितों को इस साल अपनी जिंदगी में आपके साथी के प्रभाव का एहसास होगा। आप दांपत्य जीवन में बंधने का विचार भी कर सकते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,love prediction 2022

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को इस साल अपने जिद्दी स्वभाव पर भी आपको नियंत्रण रखने की जरुरत है क्योंकि इससे आपका पार्टनर आपसे दूर हो सकता है। खासकर इसका अधिक प्रभाव आपको अप्रैल माह के अंतिम चरण तक देखने को मिलेगा। आपको अपने प्रियजन को अपने हिसाब से चलाने की कोशिश नही करनी चाहिए ऐसा करने से रिश्ता खराब हो सकता है। अगर आप अपने प्रेमी या प्रेमिका से शादी करना चाहते हैं तो यह साल इसके लिए अच्छा है। यदि आप अपने प्रेम जीवन में उमंग बरकरार रखना चाहते हैं तो अपने साथी को थोड़ा स्पेस दें।

astrology tips,astrology tips in hindi,love prediction 2022

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिये यह साल मिलाजुला रहेगा। साल की शुरुआत में आपके प्रियजन के जीवन में बड़ा बदलाव लाएगा। प्रेम में विश्वास बढ़ेगा व आप किसी नई योजना की ओर अपने को अग्रसर भी कर सकते हैं। पूरे साल के परिदृश्य में देखा जाए तो प्रेम जीवन में कुछ अच्छे क्षण भी इस साल अवश्य आएँगे। प्रेम जीवन में जो परेशानियां बार-बार आती हैं उनसे पार पाने के लिए इस साल आपको थोड़ा अलग तरीके से सोचना होगा। दाम्पत्य जीवन में शक और निराशा की स्थिति को दूर करने के लिए आपको इस साल कुछ बड़े निर्णय लेने पड़ सकते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,love prediction 2022

धनु राशि

धनु राशि वालों का प्रेम जीवन इस साल की शुरुआत में अच्छा है।आपके प्रेम के रिश्ते में नई ऊंचाईयां आएंगी। मई माह के अंतिम चरण में शुक्र ग्रह का पंचम भाव पर राहु के साथ युक्त होने से आप खुद को अपने संगी के बहुत करीब पाएंगे। धनु राशि के कुछ जातक इस दौरान अपने पार्टनर से शादी की बात कर सकते हैं। हालांकि आपको शादी का निर्णय लने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लेना चाहिए। अगर कोई संदेह हो तो अपने प्रेमी से बात करके उसे दूर करें। कुल मिलाकर देखा जाए तो आप एक अच्छे प्रेमी हैं और आपका संगी आपसे संतुष्ट रहता है। इस साल भी यह संतुष्टि का भाव आपके संगी के मन में रहेगी।

astrology tips,astrology tips in hindi,love prediction 2022

मकर राशि

प्रेम राशिफल 2022 बताता है कि प्यार के मामले में आपकी राशि में शनि ग्रह का होना साल की शुरुआत में मकर राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। इस राशि के जो जातक अभी तक प्यार के एहसास से अछूते थे उन्हें अप्रैल माह के उत्तरार्ध में शनि का गोचर होते ही उनके जीवन में कोई खास इस साल मिल सकता है। वहीं कुछ जातक इस साल शादी के बंधन में भी बंध सकते हैं। आप अपने प्रेमी को शादी के लिये कहते हैं तो आपको सकारात्मक जवाब मिलने के पूरे आसार हैं। इस पूरे वर्ष प्रेमी जातकों के बीच प्रेम और समर्पण का भाव बना रहेगा। वहीं जो जातक अपने संगी से दूर रहते हैं उनके प्रेम में भी इस साल गहराई आ सकती है, दूरियों का आप पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

astrology tips,astrology tips in hindi,love prediction 2022

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को साल की शुरुआत से लेकर अप्रैल माह के पूर्वार्द्ध तक प्रेम जीवन में मिलेजुले परिणाम मिलने की संभावना नजर आ रही है। इस साल आपको प्रेम जीवन को बेहतर बनाने के लिये अधिक प्रयास करने की तरफ इशारा कर रहा है और धीरे धीरे से आपके प्रेम में मजबूती व आप एक होने में सक्षम रहेंगे। इस साल के जून माह से लेकर अक्टूबर माह तक सकारात्मक पहलू देखने को मिलेंगे। दिसंबर के अंत तक आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझ पाएंगे और विवाह के प्रति निर्णय लेकर विवाह के बंधन में बंध सकते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,love prediction 2022

मीन राशि

इस साल के मध्य में आपको प्रेम जीवन में सुधार देखने को मिलेगा। विवाहित अपने जीवनसाथी को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। प्रेम जीवन में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अप्रैल माह के बाद से लेकर साल के अंत तक आपके बीच में चल रहे तनाव झगड़े दूर होंगे। छोटी-छोटी बातों पर चल रहा तनाव दूर होगा। इस दौरान आपको अपने आपको दांपत्य जीवन के रूप में स्वीकारने का अवसर भी प्राप्त होगा। नई जोड़ों के लिए इस समय एक दूसरे को पूर्ण समय देने का फल मिलेगा।

ये भी पढ़े :

# आने वाले नए साल को सुखमय बनाने के लिए आजमाए लाल किताब के ये उपाय

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com